श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जाह्नवी कपूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, जानें कैसा है हाल

Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुम्बई के एच एन‌ रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाह्नवी कपूर को फूड पॉइजनिंग हुई है।
Janhvi Kapoor Hospitalised

Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुम्बई के एच एन‌ रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाह्नवी कपूर को फूड पॉइजनिंग हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, जाह्नवी कपूर चेन्नई गई थी और वहीं से वापस आते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। ज्यादा परेशानी होने की वजह से डॉक्टरों ने जाह्नवी को अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी थी, जिसके बाद वह एडमिट हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी की तबीयत अब ठीक है, उनको शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इस समय जाह्नवी अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

आगामी फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ

बता दें, कुछ ही समय पहले जाह्नवी की आगामी फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज की जाएगी। जह्नवी भी अपनी फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही हैं।

जाह्नवी कपूर के साथ एक्टर गुलशन देवैया लीड रोल

सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ एक्टर गुलशन देवैया लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा  रोशन मैथ्यू और आदिल हुसैन भी फिल्म का हिस्सा हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘उलझ’ विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के साथ रिलीज की जाएगी। दोनों ही फिल्मों में खूब टक्कर देखने को मिलेगी।

बता दें कि पिछले दिनों जाह्नवी कपूर अंबानी शादी में अपने लुक्स को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस की पीकॉक ड्रेस से लेकर गोल्डन लहंगे ने खूब लाइमलाइट लूटी थी। इस दौरान वे अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ दिखे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज