Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SRH vs KKR Final: अगर बारिश बनी ‘खलनायक’, तो कौन होगा IPL का नायक…

SRH vs KKR Final: हैदराबाद और चेन्नई के बीच फाइनल मैच के दौरान बारिश की संभावना है। मैच चेन्नई में होना है। अगर बारिश हुई तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है।
SRH vs KKR Final

SRH vs KKR Final: IPL 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा। केकेआर और एसआरएच इस आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंची है। दोनों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। अब दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अगर मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मैच से एक दिन पहले चेन्नई में जरूर बारिश हुई है। आपके मन में भी जिज्ञासा होगी की अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो इस आईपीएल सीजन की विजेता टीम कौन होगी? आइए हम आपकी जिज्ञासा को शांत करते हैं…

कम से कम पांच ओवरों का हो मैच

अगर बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते यदि रविवार को निर्धारित समय में कम से कम पांच-पांच ओवरों का खेल यदि नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व डे यानी 27 मई को होगा। पिछले आईपीएल सीजन में भी मैच रिजर्व डे में पहुंचा था। रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां से रुका था। अगर रिजर्व डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और नियमित समय में पांच-पांच ओवरों का भी खेल नहीं हो पाता है तो आईपीएल के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है।

अगर सुपर ओवर भी न हो पाए

अगर किसी कारण से सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, वहीं सन राइजर्स हैदराबाद दूसरे स्थान पर काबिज थी, तो इस हिसाब यदि पॉइंट्स टेबल के आधार पर फैसला हुआ तो कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के 17वें सीजन का विजेता घोषित किया जाएगा।

खैर फैन्स के लिए चेन्नई से अच्छी खबर यह है कि फाइनल मैच के दिन चेन्नई में बारिश की संभावना सिर्फ चार प्रतिशत है। ऐसे में दर्शकों को यहां पूरा मैच देखने को मिल सकता है। दर्शक भी आईपीएल फाइनल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग