Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार

Shah Rukh Khan Threat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को एक धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई।
Shah Rukh Khan Threat

Shah Rukh Khan Threat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को एक धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई। बता दें कि शाहरुख खान को धमकी देने वाले शख्स की पहचान फैजान खान के रूप में की गई थी। फैजान खान को आज सुबह पंडरी पुलिस स्टेशन से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दरअसल, शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान खान को गिरफ्तार करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची और उसे आज सुबह 11 बजे जिला न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया।

फैजान खान को मिल रही धमकी

वहीं, इससे पहले फैजान खान ने कहा था कि वह बांद्रा पुलिस को अपना बयान देने के लिए 14 तारीख को मुंबई आएगा, लकिन उसने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं, इसलिए वह मुंबई नहीं आ पाएगा, बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा। मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखी और उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

शाहरुख के काम की बात करें तो वह अब अपनी बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार पापा-बेटी की जोड़ी नजर आएगी।

ये भी पढ़ें- ’50 लाख दो वरना…’, शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही