Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

Sapna Choudhary Fraud Case: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया है।
Sapna Choudhary Fraud Case

Sapna Choudhary Fraud Case: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया है।

सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में एक जॉइंट शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के बाद सपना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

2018 में भी सपना के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इससे पहले भी सपना चौधरी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2018 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। तब उन पर आरोप लगाया गया था कि वे पैसे लेने के बाद भी कार्यक्रम में परफॉर्मेंस करने नहीं पहुंचीं।

सपना के न आने से दर्शकों ने खूब हंगामा किया था। जब मामले में शिकायत दर्ज की गई तो सपना ने 10 मई 2022 को सरेंडर किया। उन्होंने अंतरिम जमानत की गुहार लगाई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

कोर्ट ने अगस्त 2022 में सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया था, क्यों कि 22 अगस्त को वह कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। उसी दिन अन्य आरोपियों के साथ उनके खिलाफ आरोप तय होने थे। जब अरेस्ट वारंट जारी हुआ तो सपना ने आवेदन दायर कर कहा कि उनसे अनजाने में गलती हुई है। उन्होंने कोर्ट से वारंट को वापस लेने की भी अपील की।

अरेस्ट वारंट को कोर्ट ने लिया वापस

सपना चौधरी के कोर्ट में पेश होने के बाद 19 सितंबर 2022 को उनके खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को वापस ले लिया गया। नवंबर 2022 में कोर्ट ने सपना चौधरी पर आरोप तय किए। सपना के अलावा, धोखाधड़ी मामले में अमित पांडे, रत्नाकर पांडे, इबाद अली और जुनैद अहमद के नाम भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड