Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही योगी सरकार

Yogi Government: योगी सरकार प्रदेश की बाल विकास परियोजनाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।
CM Yogi Adityanath

Yogi Government: योगी सरकार प्रदेश की बाल विकास परियोजनाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। इन प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 के दौरान औसत 113 ब्लॉक आच्छादित किए गए हैं। 2024 के पहले क्वार्टर में जहां 204 ब्लॉक आच्छादित किए गए तो वहीं दूसरे क्वार्टर में अब तक 95 ब्लॉक्स को कवर किया गया है।

वहीं, प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में अनुपूरक पोषाहार का उत्पादन एवं आपूर्ति किए जाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत राज्य राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश के 43 जनपदों में 204 इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। वहीं, शेष 32 जनपदों में टीआरएच यूनिट को 2026-27 तक स्थापित किया जाना है।

योगी सरकार ने राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति में विलंब नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही यूपीएसआरएलएम को अग्रिम भुगतान का समय पर समायोजन किया जाना चाहिए।

एसआरएलएम द्वारा मासिक अनुपूरक पुष्टाहार के साथ ही ड्राई राशन भी प्रदान किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आच्छादित परियोजनाओं से भिन्न अन्य परियोजनाओं में नैफेड के द्वारा प्रदेश में अनुपूरक पुष्टाहार के रूप में फोर्टिफाइड गेहूं, दलिया, चना दाल, फोर्टिफाइड खाद्य तेल तथा खाद्य एवं रसद विभाग के उचित दर विक्रेता के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल लाभार्थियों को दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग