श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Mother’s Day 2024: ये एक्ट्रेसेज पहली बार मनाएंगी मदर्स डे, देखें लिस्ट

ACTRESS | Disha Parmar | MOTHERS DAY 2024 | MOTHER DAY | SHRESHTH BHARAT

Mother’s Day 2024: इस साल 12 मई यानि रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी शुरूआत अमेरिका और यूरोपीय देशों ने की थी, लेकिन अब इसे भारत समेत दुनियाभर में मनाया जाता है। इस साल कई अभिनेत्रियों ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। यह उनका पहला मदर्स डे होगा। आज हम आपके लिए उन बॉलीवुड हसीनाओं की लिस्ट लेकर आए हैं जो अपने क्यूट बेबी के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट करेंगी।

रुबीना दिलैक

टीवी की दुनिया की छोटी बहू रुबीना दिलैक टेलीविजन का मशहूर चेहरा हैं। रुबीना ने कई बेहतरीन शोज किए हैं। उन्होंने पिछले साल दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के ट्विन्स बेबीज का नाम Edha और Jeeva है। इस साल वह अपनी बेटियों के साथ पहला मदर्स डे मनाएंगी।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। फैंस आज भी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका ने साल 2023 में अपने बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम रुहान है। अभिनेत्री बेटे रुहान की तस्वीर और वीडियोज सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं। इस साल दीपिका अपने बेटे के साथ पहला मदर्स डे मनाएंगी।

इशिता दत्ता

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म दृश्यम में बेहतरीन पर्फॉमेंस दी, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। बीते साल एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ‘वायु’ रखा। इशिता ने अब तक अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है।

दिशा परमार

दिशा परमार ने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है। दिशा और राहुल की बेटी 8 महीने की हो चुकी है। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी