Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं पीएम मोदी… केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

Arvind Kejriwal aam aadmi party received 7 crore foreign fund ed tells union home ministry

दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने शुक्रवार को जेल से छूटने के बाद आज AAP दफ्तर में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी इंडिया अलायंस से पूछते है कि उनका पीएम कौन होगा तो मैं उनसे पूछता हूं कि भाजपा का अगला पीएम कौन होगा?

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा में एक नियम बनाया था कि जिसकी उम्र 75 साल की हो जाएगी, उसे भाजपा से रिटायर कर दिया जाएगा तो पीएम मोदी सितंबर में 75 के हो जाएंगे। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और यशवंत सिन्हा रिटायर हो गए तो उनको भी रिटायर कर दिया जाएगा। फिर उनका पीएम कौन होगा?

क्या पीएम अमित शाह के लिए मांग रहे वोट?

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की उम्र की चर्चा करने के बाद कहा कि क्या पीएम अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं? उनकी सरकार बनी तो दो महीने के अंदर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे और फिर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। पीएम मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या अमित शाह मोदी की गारंटी को पूरी करेंगे?

बीजेपी जीती तो सभी विपक्षी नेता भेजे जाएंगे जेल

केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी जीती तो सभी विपक्षी नेता जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी चोर बीजेपी में हैं। बीजेपी ‘वन नेशन वन लीडर’ मिशन पर है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग