श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टूटने की कगार पर है मलाइका-अर्जुन का रिश्ता! BreakUp रूमर्स के बीच एक्टर के पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन अपने इस पोस्ट में अपने पास्ट की तुलना जेल से कर रहे हैं...
Malaika Arjun Breakup rumours actress did not shared birthday post and skips boyfriend bday party goes viral

Malaika Arora-Arjun Breakup: बॉलीवुड के लवी-डवी कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों के अलग होने की अफवाहें सामने आई हो।इ इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि मलाइका और अर्जुन की राहें जुदा हो गई हैं, लेकिन हर बार दोनों ने इन अफवाहों को खारिज कर ये बता दिया कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है।

मलाइका के मैनेजर्स ने लाएगी अफवाहों पर विराम

मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट (Malaika Arora-Arjun Breakup) कर रहे हैं। दोनों को अक्सर पब्लिकली प्यार जताते देखा जाता है। हालांकि, ब्रेकअप रूमर्स को एक्ट्रेस के मैनेजर्स ने सिरे से खारिज किया है। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों का ब्रेकअप नहीं हो रहा है। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता पहले की तरह ही है। वहीं, दूसरी तरफ अर्जुन का तो कुछ और ही कहना है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

जी हां, एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन अपने इस पोस्ट में अपने पास्ट की तुलना जेल से कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अभिनेता कुछ और ही कहना चाहते हैं। अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे पास जिंदगी में दो चॉइस होती हैं। हम अपने अतीत के कैदी बने रह सकते हैं या फिर भविष्य में आने वाले अवसरों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ें- पांच साल बाद अलग हुईं अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की राहें! ये है ब्रेकअप की वजह

पांच साल से एक साथ हैं मलाइका और अर्जुन

भला अब अर्जुन ने ऐसा क्यों लिखा है, ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन उनका ये पोस्ट तो कुछ और ही इशारा कर रहा है। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। । बता दें कि अर्जुन और मलाइका पांच साल से रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज