Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लल्ली’ के नाम से फेमस कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का जन्मदिन आज

Bharti Singh Birthday: आज कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का जन्मदिन है। भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है...
Famous comedy queen Bharti Singh's birthday today


Bharti Singh Birthday: आज कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का जन्मदिन है। भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ‘लल्ली’ के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं भारती ने अपने मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। भारती सिंह 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके इस सफर से रूबरू करवाते हैं…

2 साल की उम्र में पिता का हो गया था निधन

भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो कई इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आती हैं, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 2 साल की थीं, तो उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी नमक रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था।

इस शो से मिला फेम

भारती सिंह को कॉमेडी शो ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से फेम मिला। इसके अलावा वे कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में भी नजर आईं। यही नहीं, भारती ने कई रिएलिटी शोज को होस्ट भी किया। इसके बाद भारती की मुलाकात हर्ष लिंबाचिया से हुई जिसके बाद कॉमेडियन ने 3 दिसंबर, साल 2017 में उनसे शादी कर ली। अब हर्ष और भारती का एक प्यारा-सा बेटा भी है।

तीन मिलियन डॉलर है नेटवर्थ

अब भारती टीवी शोज के अलावा यूट्यूब में अपने चैनल पर भी काम करती हैं। इससे वह अपने फैंस के साथ बेटे गोला, पति और पूरी फैमिली के साथ अपनी रोजाना की जिंदगी के पलों को शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने अपना एक पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है। इन सबके भारती सिंह काफी कमाई कर लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक भारती सिंह की कुल नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’