Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘तौबा-तौबा’ सिंगर के साथ बड़ा हादसा, बाल-बाल बची जान; फैंस के लिए ‘बैड न्यूज’

करण औजला का हाल ही में एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें उनकी गर्दन पर चोट लगी है। सिंगर ने इस बात का जिक्र किया कि उनकी गर्दन टूटने से बाल-बाल बची है...
Bed Newz Tauba Tauba singer karan-aujla-major-accident-viral-video-worries-fans watch

Karan Aujla Accident: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ‘बैड न्यूज'(Bed Newz) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के हिट सॉन्ग ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ के गायक करण औजला के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अपने सिंगर की सेहत को लेकर फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। एक्सीडेंट का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस दुर्घटना में सिंगर की जान बाल-बाल बची है।

हादसे में करण को आई गंभीर चोटें (Karan Aujla Accident)

खबर है कि करण औजला का हाल ही में एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें उनकी गर्दन पर चोट लगी है। सिंगर ने इस बात का जिक्र किया कि उनकी गर्दन टूटने से बाल-बाल बची है। करण म्यूजिक इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सिंगर का हालिया गाना ‘तौबा-तौबा’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- लंदन से सामने आई अकाय की पहली झलक, विराट की गोद में दिखे जूनियर कोहली;

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण औजला एक रेसर गाड़ी को चला रहे हैं। हालांकि शुरुआत में तो सब ठीक ही था, लेकिन अचानक से रेसर कार पलट जाती है और वहां मौजूद लोग भागकर कार के पास जाते हैं और करण की हेल्प करते हैं। तेज स्पीड के साथ कार पलट गई और सिंगर की गर्दन पर चोट लगी, हालांकि कोई भारी नुकसान नहीं हुआ लेकिन हादसा देखने से ही भयानक लग रहा है।

परेशान हुए फैंस

एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई। एक यूजर ने लिखा- करण औजला की हिम्मत को सलाम। दूसरे ने लिखा- ध्यान रखा करो भाई। तीसरे ने लिखा- हैवी ड्राइवर। चौथे ने लिखा- भाई जी गर्दन ठीक है ना। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जिन्हें देखने से लग रहा है कि फैंस को करण की कितनी चिंता हो रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा