Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार: VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, घर में मिली लाश

bihar | Mukesh Sahani'| Jitan Sahani | shreshth bharat

Bihar: बिहार सरकार में मंत्री रह चुके और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर से जीतन सहनी का शव बरामद किया गया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के मुताबिक, शव घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। रिपोर्टस के अनुसार, किसी धारदार हथियार से जीतन सहनी की हत्या को अंजाम दिया गया है।  इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुट चुकीं है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों की माने तो, आपसी रंजिश के कारण उनकी हत्या की गई है। फिलहाल मुकेश सहनी हैदराबाद में हैं और रात 9:00 बजे तक घर पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सहनी को सन ऑफ मल्लाह के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मल्लाहों में उनकी अच्छी पकड़ है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 जवान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग