Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं Bigg Boss कंटेस्टेंट, खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नेहा भसीन ने पोस्ट में आगे लिखा, "बीते दो साल से मैं बीमारी से जूझ रही हूं और अब मेडिकल टेस्ट में डाइग्नोस हुआ है कि वो जब 20 साल की थी...
Bigg Boss fame Neha Bhasin Shares Heartfelt Post About Health Struggles with-pmdd-ocpd

Neha Bhasin: बिग बॉस की फेमस कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे ऑब्सेसिव कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD) और प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) जैसी दो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें इन बीमारियों के बारे में पिछले दो सालों में पता चला है और इस दौरान उन्होंने काफी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेला है।

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की जानकारी

नेहा भसीन एक मशहूर गायिका हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में साझा किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वो बहुत कुछ कहना चाहती हैं लेकिन शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं। इस समय वो खुद को काफी असहाय महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- विनर बनते ही Sana Makbul ने शादी को लेकर कही ये बात, जानें कौन बनेगा हमसफर?

साल से मैं बीमारी से जूझ रही हूं- नेहा भसीन

नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने पोस्ट में आगे लिखा, “बीते दो साल से मैं बीमारी से जूझ रही हूं और अब मेडिकल टेस्ट में डाइग्नोस हुआ है कि वो जब 20 साल की थी तब से मानसिक और हार्मोनल बीमारी से गुजर रही हैं, लेकिन अब बीमारी का इलाज करवा रही हैं, ऐसे में वो फील कर रही हैं कि उनका नर्वस सिस्टम भी ब्रेक हो गया है।”

अब कैसी है नेहा की तबीयत?

नेहा भसीन की बीमारी की खबर सुनकर उनके फैंस बहुत दुखी हुए, लेकिन नेहा ने बताया कि अब वो ठीक हो रही हैं। वो डॉक्टर से इलाज करवा रही हैं, योग कर रही हैं और ज्यादा आराम कर रही हैं। वो कम काम कर रही हैं और फोन भी कम चला रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड