Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

घर से बाहर आने के बाद अरमान मलिक कृतिका को नहीं कर रहे सपोर्ट? वजह जानकर चौक जाएंगे आप

डबल एविक्शन में घर से बाहर आए अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अरमान मलिक पैपराजी से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें बताया गया कि...
Armaan Malik| shreshth bharat

Armaan Malik: अरमान मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अपना नाम नहीं दर्ज कर पाए। फिनाले से दो दिन पहले ही वो घर से बेघर हो गए, लेकिन उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक टॉप-5 में पहुंच चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने बताया है कि वह शो में किसे सपोर्ट कर रहे हैं।

डबल एविक्शन में घर से बाहर आए अरमान मलिक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अरमान मलिक पैपराजी से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें बताया गया कि थप्पड़ की घटना के बाद विशाल पांडे के प्रशंसक उन्हें एलिमिनेट न किए जाने से नाराज थे।

Armaan Malik ने कही ये बात

जब उन्हें बताया गया कि नेटीजंस उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं, तो अरमान ने विशाल पर तंज कसते हुए कहा कि फिर भी हम उनके बाद आए। अरमान ने अपने बिग बॉस के सफर के बारे में भी बात की और कहा कि शो में मजा आ गया।

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अभी भी शो के अंदर हैं। ऐसे में अरमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी लोग हैरान रह गए। अरमान ने बताया कि वो चाहते हैं कि रणवीर शौरी ट्रॉफी जीतें। उन्होंने कहा कि पैसे उनके लिए मायने नहीं रखते। वह जीतने के हकदार हैं। मैं चाहता हूं कि वह ट्रॉफी उठाएं।

ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट

अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के बाहर आने के बाद टॉप-5 में सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नैजी ने अपना नाम दर्ज किया है। अब ये देखना बड़ा मजेदार होगा कि इन पांचों में से कौन ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा।

Leak! फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक, मुनव्वर फारूकी ने दिया बड़ा हिंट

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फिनाले शुक्रवार 2 अगस्त को होगा। शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो के विजेता को 25 लाख रुपये के साथ एक ट्रॉफी मिलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग