Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ में बारिश के दौरान युवती से बदसलूकी, योगी सरकार ने लिया एक्शन; 4 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण अम्बेडकर पार्क के पास सड़क पर पानी भर गया। इस बीच वहां खड़े कुछ लड़कों की हुड़दंगई का वीडियो सामने आया है...
Girl Misbehaved Amidst Rain In Lucknow| shreshth bharat

Girl Misbehaved With Amidst Rain In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण अम्बेडकर पार्क के पास सड़क पर पानी भर गया। इस बीच वहां खड़े कुछ लड़कों की हुड़दंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी, तभी वहां खड़े कुछ लड़कों ने लड़की के ऊपर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लड़की को गलत तरीके से टच करने लगे, जिस कारण लड़की बाइक से गिर गई। जैसे-तैसे लड़की ने खुद को संभाला। इसके बाद लड़की और उसका दोस्त हुड़दंग लड़कों से बचकर वहां से निकल गए।

लड़कों ने बुजुर्ग के साथ की बदतमीजी

इतना ही नहीं, इन हुड़दंग कर रहे लड़कों नें वहां से जाने वाले कई लोगों के साथ बदतमीजी की। वहां से जा रहे एक बुजुर्ग उन हुड़दंग लड़कों को देखकर अपनी स्कूटी से उतर गये, लेकिन लड़कों ने बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की और उनके उपर पानी भी फेंका और बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया। 

प्रशासन की ओर से लिया गया एक्शन (Girl Misbehaved With Amidst Rain In Lucknow)

बता दें कि ये मामला बुधवार को करीब शाम 4 बजे का है। कुछ देर बाद इस मामले की जानकारी सीएम ऑफिस तक पहुंच गयी। प्रशासन की ओर से टीम तैयार कर पुलिस मौके पर पहुंची, तो हुड़दंग लड़के वहां से चले गये थे। पुलिस की टीम ने वीडियो के आधार पर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। उसके बाद हुड़दंग करने वाले लड़कों की पहचान करने के लिए पूरे शहर में कई जगह तलाशी ली गई।

मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार (Girl Misbehaved With Amidst Rain In Lucknow)

कुछ घंटों बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार की सुबह भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके नाम पवन यादव, मोहम्मद अरबाज, सुनील कुमार और विराज साहू है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में आज आएगा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

पुलिस ने जानकारी दी कि सुनील और पवन कुमार लखनऊ में प्राइवेट जाॅब करते हैं। इन दोनों ने ही बाइक से आ रही लड़की को देखकर वहां खड़े और लड़कों को उकसाया था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसने कहा कि गलती हो गई, दोबारा से ऐसा नहीं होगा। हमें छोड़ दीजिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड