Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अगों का करवाया हैं इंश्योरेंस, देखें रिपोर्ट

Bollywood Celebs Body Parts Insurance: बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अपने बॉडी पॉर्ट्स, आवाज और स्माइल तक का इंश्योरेंस...
Bollywood Celebs Body Parts Insurance| shreshth bharat

Bollywood Celebs Body Parts Insurance: आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी हो गया है। आपने भी इसके फायदों के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन आज हम आपको हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अपने बॉडी पॉर्ट्स, आवाज और स्माइल तक का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं…

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग, हाइट और आवाज उनकी खासियत है। ये तीनों चीजें उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस कराया हुआ है। एक्टर ने अपनी आवाज का कॉपीराइट इसलिए कराया कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

Read More- आलिया या दीपिका, किसने फैशन में जीता दर्शकों का दिल? देखें रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। अब प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के अलावा लोग उनकी स्माइल के भी दीवाने हैं। हर कोई उनके जैसी खूबसूरत स्माइल चाहता है। इस लिए देसी गर्ल ने अपनी हंसी का कॉपीराइट करवाया हुआ है, ताकि कोई सर्जरी कराकर इसे कॉपी न कर सके। इसके बावजूद भी कोई ऐसा करता है तो उसको मोटा जुर्माना चुकाना होगा (Bollywood Celebs Body Parts Insurance)।

जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम अपनी बेहतरीन बॉडी के लिए जाने जाते हैं। जॉन इस परफेक्ट बॉडी के लिए जिम में घण्टों पसीना बहाते हैं और एक हेल्दी डाइट रुटीन फॉलो करते हैं। फिल्म ‘दोस्ताना’ के एक सीन में वे अपने हिप फ्लॉन्ट करते नजर आए थे। इस सीन ने खूब पॉपुलेरिटी बटोरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के बाद एक्टर ने अपने हिप्स का इंश्योरेंस करवा लिया है, जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए थे।

मल्लिका शेरावत

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन के लिए मशहूर हैं। मल्लिका के फिट और सेक्सी फिगर के लोग कायल हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपनी पूरी बॉडी का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। हालांकि, मल्लिका ने काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन आज भी लोग उनकी अपेयरेंस और हॉट सीन्स के दीवाने हैं।

सनी देओल

सनी देओल को हिंदी सिनेमा का एक्शन स्टार माना जाता है। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी डायलॉग डिलीवरी भी कमाल की है। एक्टर का ‘तुम दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो हम चीर देंगे’ और ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है। यही कारण है कि सनी ने अपनी डायलॉग डिलीवरी की स्टाइल और आवाज का इंश्योरेंस कराया हुआ है।

Read More- बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस भी हो चुकी हैं कैंसर का शिकार, कुछ ने जीती जंग तो कुछ गई हार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड