Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा में PM मोदी पर गरजे राहुल गांधी, भगवान शंकर की दिखाई तस्वीर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 1 जूलाई को संसद में जोरदार भाषण दिया। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत जय संविधान के नारे से की...
Rahul Gandhi in Parliament

Rahul Gandhi in Parliament: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 1 जुलाई को संसद में जोरदार भाषण दिया। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत जय संविधान के नारे से की। उन्होंने नीट परीक्षा में धांधली को लेकर सदन में सरकार को घेरा।

हिंसक हैं हिंदू- राहुल गांधी

राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए एक बयान ने सदन में हंगामा मचा दिया। दरअसल, राहुल ने कहा था, ‘जो खुद को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं। इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ।’ खुद पीएम मोदी ने राहुल के भाषण के बीच उन्हें टोका और कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ना ठीक नहीं है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने सदन में दिखाई भगवान शंकर की तस्वीर

आज सदन में राहुल गांधी ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने भगवान शंकर की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि जब आपके ऊपर इस तरह का हमला होता है तो आपको शरण चाहिए होती है। इसलिए आज मैं बीजेपी-आरएसएस के लोगों को बताना चाहता हूं कि किस तरह से मैंने और पूरे विपक्ष ने उस आइडिया का इस्तेमाल किया, जिसने हमें बचाया। ये आइडिया कहां से आया और कैसे इसने हमें हिम्मत दी कि हम सरकार से लड़ सकें। राहुल ने इसके बाद भगवान शिव की एक तस्वीर निकाली और कहा कि हमने यहां पर शरण लिया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जय भोलेनाथ के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- देश में आज से लागू ये 3 नए कानून, आएगा बड़ा बदलाव; यहां समझिए एक-एक बात

ईडी पर क्या बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के विचार, संविधान और संविधान पर हमले का विरोध करने वाले लोगों पर एक व्यवस्थित और व्यापक हमला हुआ है। हममें से कई लोगों पर व्यक्तिगत हमले किए गए. कुछ नेता अभी भी जेल में हैं, जिसने भी सत्ता और धन के संकेन्द्रण, गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर आक्रमण के विचार का विरोध किया, उसे कुचल दिया गया. भारत सरकार के आदेश पर, भारत के प्रधानमंत्री के आदेश पर मुझ पर हमला किया गया। इसका सबसे सुखद हिस्सा ईडी द्वारा 55 घंटे की पूछताछ थी।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा