श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

“राजाओं के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं”- सोनाक्षी सिन्हा


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से जन्मदिन की बधाईयां आ रही है। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी ने अपने पापा के लिए एक प्यारा सा बर्थडे पोस्ट लिखा  साथ ही दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा “राजाओं के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं” वह जो हमेशा मेरे कोने और जेब में रहता है। लव यू पापा।”

शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। वह बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जिन्होंने विलेन और हीरो दोनों का किरदार निभाया है। अपनी एक्टिंग से शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस का दिल जीता है। एक्टर ने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया था वह रीना रॉय की खूबसूरती देखकर फिदा हो गए थे। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद शत्रुघ्न ने 1969 की मोहन सहगल की फिल्म ‘साजन’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा रोल किया था। गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में काफी फेमस ‘छेनू’ का किरदार निभाया था। उसके बाद ‘कालीचरण’ फिल्म में काम करके शत्रु बॉलीवुड की लाइमलाइट में आए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य