श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Oscar 2024: To kill A Tiger के हाथ लगी निराशा, भारत को नहीं मिला कोई अवॉर्ड

TO KILL A TIGER | AWARD | OSCARS | OSCARS 2024 | PRIYANKA CHOPADA | SHRESHTH BHARAT

ऑस्कर 2024 में भारत के हाथ निराशा लगी हैं। भारत के हाथ खाली रहे इन अवॉर्ड्स में भारत की किसी भी फिल्म को कोई अवार्ड नहीं मिला। झारखंड में बनी निशा आहूजा की डॉक्यूमेंट्री ‘’टू किल ए टाइगर’ फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्मों की कैटेगरी में नॉमिनेट की गई थी, लेकिन यह डॉक्यूमेंट्री अवार्ड जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। इस डॉक्यूमेंट्री भारत में पैदा हुई। यह डॉक्यूमेंट्री काफी चर्चा में होने के बावजूद भी ऑस्कर अवार्ड नहीं जीत पाई।

भारत के झारखंड राज्य में एक लड़की के साथ रेप और फिर उसके पिता की इंसाफ के लिए लड़ाई को ‘टू किल ए टाइगर’ में दिखाया गया था। यह डॉक्यूमेंट्री हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह डॉक्यूमेंट्री साल 2022 में बनाई गई थी फिर उसके करीब 1 साल बाद यानी साल 2023 में अमेरिका में रिलीज किया गया था। ऑस्कर में इस डॉक्यूमेंट्री को भले ही कामयाबी न मिली हो लेकिन दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल और अवार्ड शो में  करीब 19 से ज्यादा खिताब यह डॉक्यूमेंट्री जीत चुकी है।

निशा आहुजा की इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी ने शेयर किया था। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इसे शेयर किया था दरअसल प्रियंका चोपड़ा इस डॉक्यूमेंट्री के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी थी। इसके अलावा इस साल 2022 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इस डॉक्यूमेंट्री को देखा था तब से वह इससे काफी प्रभावित थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी