Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लता मंगेशकर पुण्यतिथि: 50 हजार से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली स्वर कोकिला को मिले थे ये पुरस्कार…

Lata Mangeshkar | death anniversary | Swara Kokila | SHRESHTH BHARAT |

अपनी गायिका से फिल्म जगत में अनोखी पहचान बनाने वाली लता मंगेशकर जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा करोड़ों लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। लता जी ने अपनी मधुर आवाज से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। संगीत जगत में उनका योगदान सदियों तक याद किया जाएगा। स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। लता जी को गए भले ही 2 साल हो गए हैं। लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें भूला नहीं पाए हैं।

सुरों की देवी लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितम्बर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। बचपन से ही उनका जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा। जब वह 13 साल की थी, उसी दौरान हार्ट अटेक आने के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद पूरे परिवार का जिम्मा छोटी लता पर आ गया था। वह अपने पांच बहन भाईयों में सबसे बड़ी थी। अपने भाई-बहनों को पढ़ाने के लिए खुद पढ़ाई से दूर रहीं और अपने जीवनकाल में बहुत संघर्ष किया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी नें 36 भाषाओं में 50 हजार गानों को अपनी आवाज दी। संगीत क्षेत्र में उनका योगदान सदियों तक याद किया जाएगा।

लता मंगेशकर जी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में फिल्म ‘पहिली मंगलागौर’ से अपने करियर की शुरूआत की थी और उनकी पहली कमाई 25 रुपए थी। इसके बाद लता जी ने इंडस्‍ट्री के लिए हजारों गीत गाए और गायिकी के लिए कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। संगीत के क्षेत्र में लता जी के योगदान के लिए उनको ढेरों सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने सितंबर 2019 में उनके 90वें जन्मदिन के मौके पर ‘डॉटर ऑफ द नेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया।

लता मंगेशकर जी ने अपने जीवन में अनेकों पुरस्कार हासिल किए

-फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)

-राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)

-महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)

-1969 – पद्म भूषण

-1974 – दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड

-1989 – दादा साहब फाल्के पुरस्कार

1993 – फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

1996 – स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

1997 – राजीव गांधी पुरस्कार

1999 – एन.टी.आर. पुरस्कार

1999 – पद्म विभूषण

1999 – ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2000 – आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2001 – स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2001 – भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न”

2001 – नूरजहाँ पुरस्कार

2001 – बंजारा पुरस्कार

2001 – महाराष्ट्र पूरस्कार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा