Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BIGG BOSS 17 : फिनाले से पहले अंकिता और ईशा के अलावा सभी सदस्य हुए नॉमिनेट

1

‘बिग बॉस’ शो जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। शो मे कंटेस्टेंट की वैसे-वैसे मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। सभी कंटेस्टेंट शो के फाइनलिस्ट बनने की कोशिश में लगे हैं, ऐसे में नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट का नाम आना उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। कोई भी कंटेस्टेंट फिनाले के इतने करीब आकर शो से बाहर नहीं जाना चाहता। तो वहीं रविवार को नॉमिनेशन टास्क में इस हफ्ते केवल 2 लोग सुरक्षित हैं। बाकी सारे कंटेस्टेंट शो से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं। यह एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा जिसमे केवल अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय इस हफ्ते सुरक्षित होगें। बाकी सभी लोग शो से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

नॉमिनेट हुए सदस्यो में से जिन सदस्यों पर खतरा मंडरा रहा है उनके नाम हैं- अरुण माशेट्टी, सम जुरेल, आयशा खान, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, विकी जैन और मुनव्वर फारूकी। नॉमिनेटेड सदस्यों के फैंस को उन्हें शो पर बनाए रखने के लिए इस बार काफी मसक्कत करनी पड़ेगी। कयाश लगाए जा रहे है कि इस हफ्ते अरुण या फिर आएशा घर से बेघर होगें।

छा रहा हैं अभिषेक के एविक्शन का मुद्दा

बिग बॉस के घर  में समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने के बाद अभिषेक कुमार की शो मे वापसी हो चुकी है। तो वहीं शनिवार को वीकेंड का वार में अभिषेक का एविक्शन का मुद्दा छाया रहा। सलमान ने समर्थ को जमकर सुनाया। सलमान खान ने अंकिता और अन्य कंटेस्टेंट से यह सवाल किया कि अगर समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने अभिषेक के साथ जिस लेवल पर पोकिंग की अगर उनके साथ ऐसे पोकिंग होती तो उनका क्या रिएक्शन होता, जिसपर सभी घरवालों ने अभिषेक के समर्थन में उत्तर दिया। सलमान ने कहा कि यह समर्थ की प्री-प्लानिंग थी कि अभिषेक को इस तरह से शो से बाहर किया जाए। उन्होंने मुनव्वर फारूकी से भी सवाल किया कि जब समर्थ अभिषेक को पोक कर रहे थे तो किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा