Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर ने लगाया 36 लाख का चूना, कोर्ट ने दिया ये आदेश

bollywood actress | sonakshi sinha | muradabad court | fraud | event | shreshth bharat |

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी में मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एडगर्ल सकारिया को मुरादाबाद की अदालत ने फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं। ये तीनों कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके कारण मुरादाबाद की अदालत ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। इन तीनों आरोपियों पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का भी आरोप लग रहा है।

यह मामला साल 2019 का है, एक इवेंट कंपनी से जुड़े प्रमोद शर्मा नाम के शख्स ने मुरादाबाद में प्रोग्राम के लिए सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया था। प्रोग्राम को लेकर धूमिल ठक्कर और एडगर्ल सकारिया के साथ डील पक्की हुई थी। इवेंट कंपनी के संचालक प्रमोद ने इवेंट की पूरी पेमेंट कर दी थी। लेकिन 36 लाख रूपए लेने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहाकार ने प्रोग्राम में जाने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रमोद ने सोनाक्षी की कंपनी के खिलाफ मुरादाबाद के कटघरे थाने में मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। इस घटना पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कोई भी बयान नहीं आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज