श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Sikkim CM: 32 में 31 सीटें जीती, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग

तय कार्यक्रम के मुताबिक, वो आज दिन में शपथ लेंगे। उनके शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे।
Sikkim CM

Sikkim CM: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा दूसरी बार होगा जब प्रेम सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हों। तय कार्यक्रम के मुताबिक, वो आज दिन में शपथ लेंगे। उनके शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में एसकेएम पार्टी ने 32 में से 31 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। एसकेएम केंद्र में एनडीए का हिस्सा है।

प्रेम सिंह तमांग पश्चिम सिक्किम के रहने वाले हैं और साल 1990 के दशक की शुरुआत से राजनीति में सक्रिय हैं। साल 1993 में प्रेम सिंह तमांग Sikkim Democratic Front (SDF) में शामिल हुए और 1994 में चाकुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया और 2009 तक वह कैबिनेट मंत्री बने रहे।

2013 में प्रेम सिंह तमांग ने Sikkim Democratic Front(SKM) का गठन किया और 2019 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2019 में जब एसकेएम ने चुनाव लड़ा तो उसे राज्य की 32 में 17 सीटों पर जीत हासिल हुई और पार्टी को बहुमत भी मिला। इसके बाद प्रेम सिंह तमांग राज्य के मुख्यमंत्री बने।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी 1968 को पश्चिम सिक्किम के सिंग्लिंग बस्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम कालू सिंह तमांग और मां का नाम धन माया तमांग है। शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद तमांग ने 1988 में दार्जिलिंग गवर्नमेंट कॉलेज से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद तमांग सरकारी शिक्षक बन गए। शिक्षक की नौकरी के बदले उनकी सामाजिक कार्यो में अधिक रूचि रही। इसी वजह से उन्होंने बाद में Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया और पार्टी के सदस्य बन गए। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और Sikkim Democratic Front के स्थाई सदस्य बन गए।

यह भी पढ़े- कौन हैं सीआर पाटिल और निमुबेन बामभनिया? जिन्हें मिली मोदी सरकार 3.0 में जगह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज