श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव, क्या होगी अखिलेश की रणनीति

अगले कुछ महीनों में प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों उपचुनाव होने हैं। चलिए जानते हैं कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का समीकरण क्या रहेगा…
akhilesh yadav | SP | BJP | CM YOGI | RAHUL GANDHI |

UP By Election: लोकसभा चुनाव पूरा हो चुका है। नई सरकार का गठन भी हो चुका है और केंद्र सरकार का कामकाज भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर टिकी हुई हैं। यूपी में देश की सबसे ज्यादा संसदीय सीटें हैं। अगले कुछ महीनों में प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों उपचुनाव होने हैं। चलिए जानते हैं कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का समीकरण क्या रहेगा…

करहल से उतरेगा ये उम्मीदवार

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारेंगे। साल 2022 में अखिलेश खुद इस सीट से लड़े थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व एसपी नेता एसपी सिंह बघेल को 67000 वोटों से हराया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में अपने बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस भी यूपी की कुछ सीटों पर अपनी नजर गड़ाए हुए है।

क्या सलामत रहेगी अखिलेश और राहुल की जोड़ी

जानकारी के मुताबिक, साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन रहेगा। वहीं, दलित और गैर-यादव, ओबीसी वोटों के सपा के पाले में आने से सपा भी इस मेल से संतुष्ट नजर आ रही है। कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर ली है। क्योंकि, पार्टी को यूपी में सफल गठबंधन को आगे ले जाना है। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव कांग्रेस पार्टी को एक से दो सीटें ऑफर कर सकते हैं, जिसमें गाजियाबाद का नाम भी सामने आ रहा है।

इन सीटों पर भी उपचुनाव

अन्य सीटें जिन पर उपचुनाव होंगे, उनमें कैथेरी, कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), सदर (गाजियाबाद), फूलपुर (प्रयागराज), मीरापुर और मझवा (मिर्जापुर) विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी