Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वायनाड से पहली बार चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, जानिए राजनीतिक सफर

प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक करियर में पहली बार चुनाव लड़ती हुई नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है...
Priyanka Gandhi Political Journey | congress | vaynad | shreshth bharat

Priyanka Gandhi Political Journey: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान खडगे ने बताया कि राहुल गांघी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। साथ ही खडगे ने घोषणा की कि प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक करियर में पहली बार चुनाव लड़ती हुई नजर आयेंगी। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

रायबरेली और अमेठी से मेरा पुराना रिश्ता- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, वायनाड का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मुझे काबिल समझने के लिए मैं खुश हूं। मैं वायनाड को राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी। सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा भी रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते को तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड के लिए खड़े रहेंगे।

2019 में कांग्रेस ने बनाया था महासचिव

2019 के आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तो प्रियंका गांधी के हाथ एक बार फिर से निराशा लगी। कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। ऐसा लगने लगा था कि प्रियंका उत्तर प्रदेश की राजनीति को अलविदा कह देंगी।

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी में अपने अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत एक रैली का नेतृत्व किया था। लखनऊ में प्रियंका गांधी के इस मार्च में उनके साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुई थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब