श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग की फटकार, दी ये चेतावनी

election commission | tmc | bjp | congress | shreshth bharat

भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने फटकार लगाई है। ये फटकार महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर लगाई गई है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने बयानों को लेकर सावधान रहें। इन दोनों नेताओं पर चुनाव आयोग की खास नजर रहेगी।

सुप्रिया के फेसबुक अकाउंट से कंगना रनौत पर की थी विवादित पोस्ट

कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के फेसबुक अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जब विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो मामला महिला आयोग में पहुंच गया। अपनी आपत्तिजनक पोस्ट पर सफाई देते हुए सुप्रिया ने कहा कि उनकी टीम के किसी सदस्य से ऐसी गलती हुई है। वो किसी महिला के खिलाफ इस तरह का बयान नहीं दे सकती हैं।

ममता बनर्जी पर दिलीप का विवादित बयान

बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था, ‘’ममता बनर्जी जब गोवा जाती हैं तो गोवा की बेटी बन जाती हैं और त्रिपुरा में खुद को वहां की बेटी बताती हैं। ममता स्पष्ट करें कि उनका पिता कौन है? यह ठीक बात नहीं है।‘’ दिलीप घोष के इस बयान पर टीएमसी ने काफी हंगामा किया था और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी।  

भाजपा सासंद और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बाद में दोनों नेताओं ने स्वीकार किया है कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लघन किया है और एक दूसरे पर जवाबी हमले भी किए हैं। इन दोनों नेताओं के जवाब मिलने के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों नेता सार्वजनिक बयानों को लेकर सावधानी बरते की चेतावनी दी। इसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों पार्टी के अध्यक्षों को चेतावनी नोटिस की कॉपी भी भेज दी है। साथ ही कहा कि पार्टी अपने-अपने नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक बयान को ना देने के लिए आगाह करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज