Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

BJP Election Manifesto Committee | shreshth bharat |

BJP Election Manifesto Committee: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा कर दी है। समिति की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक होंगी। जबकि पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्य को शामिल किया गया है। इस समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को स्थान दिया गया है। समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है।

ये मेनिफेस्टो कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस कमेटी से घोषणा पत्र तैयार करते समय गरीबों, युवाओं महिलाओं, किसानों के कल्याण पर फोकस करने के लिए कहा गया है।

साल 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मेनिफेस्टो में राममंदिर बनवाने, जम्मु-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने, देश में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू करने, तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने, आतंकवाद से सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सैनिकों का कल्याण, पुलिस का आधुनिकीकरण, घुसपैठ की समस्या का समाधान, किसानों की आय दोगुनी आदि करने जैसे वादे किये थे। भाजपा ने इसमें से कई बड़े वादे पूरे कर दिये हैं। पार्टी ने इस साल CAA का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा