Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आर्थिक मोर्चे पर हो सकती है परेशानी, विदेशी एजेंसियों ने दी ये चेतावनी

NDA को लोकसभा में अपने दम पर बहुमत न मिलने के कारण दूरगामी आर्थिक और वित्तीय सुधारों में देरी होने की संभावना है। USA की रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि
economic front| NDA| BJP| Shreshth Bharat

Trouble On The Economic Front: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली NDA को लोकसभा में अपने दम पर बहुमत न मिलने के कारण दूरगामी आर्थिक और वित्तीय सुधारों में देरी होने की संभावना है। USA की रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि ‘‘NDA की अपेक्षाकृत कम अंतर से जीत व संसद में बीजेपी का पूर्ण बहुमत खोने से दूरगामी आर्थिक और राजकोषीय सुधारों में देरी कर सकती है, जिससे फाइनेंशियल कंसोलिडेशन की दिशा में हो रहा काम बाधित हो सकता है। हमें उम्मीद हैं कि नीतिगत निरंतरता, खासकर बुनियादी ढांचे पर खर्च और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने पर बजटीय जोर के संबंध में मजबूत आर्थिक वृद्धि को समर्थन प्रदान करने का काम किया जाएगा।

मूडीज ने कहा, ‘‘भारत की आर्थिक ताकत को लेकर हमारा आकलन है कि वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच वास्तविक GDP वृद्धि दर करीब सात प्रतिशत रहेगी।’’ रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘उसका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 तक भारत जी-20 में अन्य सभी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ेगा।’’

फिच रेटिंग्स ने क्या कहा?

फिच रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि भाजपा के पूर्ण बहुमत खोने पर और सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर होने से भूमि तथा श्रम जैसे महत्वाकांक्षी सुधार एजेंडे के लिए चुनौतियां पैदा होंगी। आगे कहा गया ‘‘ऐसा लग रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए अगली सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सत्ता में वापस आएंगे। हालांकि कमजोर बहुमत के साथ यह सरकार के महत्वाकांक्षी सुधार एजेंडे के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है।’’

यह भी पढ़े- SEBI ने नियमों में किया बदलाव: शेयर बेचते ही खाते में आएंगे पैसे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज