Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 में Rishabh Pant नंबर 3 पर ही खेलेंगे?

T20 World Cup 2024 में आयरलैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग करने के बाद Rishabh Pant का बल्लेबाजी क्रम क्या होगा, इसे लेकर सवाल उठने लगे हैंं। अब इस पर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बड़ा संकेत दिया है।
rishabh pant batting order in t20 world cup 2024

T20 World Cup 2024 Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2024 का आगाज धमाकेदार तरीके से किया है। टीम ने दो जून को खेले गए अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। कैप्टन रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जमाया। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी तीसरे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 36 रन बनाए। इससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले मैचों में भी पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतारा जाएगा या नहीं… अब इस पर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बड़ा संकेत दिया है।

Rishabh Pant पर क्या बोले बैटिंग कोच विक्रम राठौड़?

विक्रम राठौर ने IND vs IRE मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऋषभ पंत वाकई अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जो दो मैच खेले हैं, उसमें वे अच्छी लय में दिखे हैं। पंत हमारे नंबर 3 बल्लेबाज हैं, क्योंकि वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

Rishabh Pant ने लगाया विनिंग शॉट

बता दें कि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी क्रम ने सभी को चौंका दिया। यशस्वी जायसवाल की जगह रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, वे महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऋषभ पंत उनकी जगह बैटिंग करने उतरे और शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया।

T20 WC Prize Money: T20 World Cup 2024 में पैसों की होगी बारिश, विजेता को मिलेगा इतना पैसा

2022 में सड़क हादसे का शिकार हुए थे Rishabh Pant

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 के जरिए टी-20 क्रिकेट में वापसी की। आयलैंड के खिलाफ मैच में ऋषभ ने 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो शानदार छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। यही वजह रही कि भारत ने 12.2 ओवर में ही 97 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

T20 World Cup 2024: ऐसे 5 खिलाड़ी, जिन्होंने 2 टीमों के लिए खेला क्रिकेट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही