श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शराब के चक्कर में चोरी हुई फेल, पहुंचा जेल

 

बागपत जिले में रविवार रात को नंगला गांव में एक युवक चोरी करने के लिए घर की दीवार फांदकर मकान में घुस गया लेकिन घर में रखी शराब की बोतल को देखकर उसका मन मचल गया और वो उसे वहीं पीकर नशे में धुत हो गया और वहीं सो गया । इस बात की खबर जैसे ही घर में रहने वाले लोगों को मिली उन्होंने फौरन पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया।

परिवार के सदस्य गए थे बाहर
इंस्पेक्टर छपरौली रवि रतन सिंह ने बताया कि युवक का नाम प्रयांक है और वो सिनौली गांव का रहने वाला था। प्रयांक ने सेफ का ताला तोड़ा तो उसमें उसे शराब की बोतल दिखाई दे गई। इसके बाद उसने शराब पी ली। वह इतने नशे में हो गया कि वहीं पर लेट गया। जिस वक्त प्रयांक घर में घुसा उस समय परिवार के सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे।

नशा उतरा तो पुलिस ने दबोचा
शराब पीने के बाद जैसे ही युवक का नशा उतरा तो वह दीवार फांदकर घर से बाहर निकलने की कोशिस करने लगा लेकिन उसी वक्त उसे पड़ोसियों ने देख लिया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने यह सारी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज