Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नकल में सहायता न करने पर छात्रों ने किया चाकू से वार, जानें पूरा मामला

CRIME | MAHARASHTRA | SHRESHTH BHARAT

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। दरअसल, ठाणे जिले के भिवंडी शहर में 10वीं क्लास की परीक्षा के दौरान 3 छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर चाकू से वार कर दिया। ये वार सिर्फ इस बात किया गया, क्योंकि उसने उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) नहीं दिखाई।

घायल छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एसएससी परीक्षा के दौरान एक छात्र पर चाकू से वार किया गया। परीक्षा के दौरान नकल में सहयोग न करने पर तीनों आरोपी छात्रों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों ने परीक्षा के बाद उसे परीक्षा हॉल के बाहर आते ही उसे पकड़ कर बहुत पीटा। तीनों आरोपी छात्रों ने मिलकर उसपर चाकू से भी वार किया, जिसके कारण उसे चोटें भी आई हैं। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, अब उसकी तबीयत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इस मामले में तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘2027 में मुख्य विपक्ष भी नहीं बचेंगे’, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- PDA गया, MY भी खतरे में
Rahul Gandhi attacks Pralhad Joshi
शिक्षा मंत्री बनते ही प्रल्हाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 'बलात्कारियों का बचाव करने वाले' को मिली जिम्मेदारी
Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी