Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा में एक इमारत में हुआ धमाका, 14 लोग घायल

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले में एक विस्फोट हो गया, जिसमें 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा अमलापुरम शहर के रावुलाचेरुवु में एक आवासीय इमारत में हुआ है।
Andhra Pradesh news

Andhra Pradesh news: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले में एक विस्फोट हो गया, जिसमें 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा अमलापुरम शहर के रावुलाचेरुवु में एक आवासीय इमारत में हुआ है। जहां पटाखों का अनधिकृत रूप से निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि दो मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

सभी घायलों को अमलापुरम क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि इलाज करा रहे एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
स्थानीय विधायक अयथबट्टुला आनंद राव और अमलापुरम टाउन पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति का आंकलन करने के लिए विस्फोट स्थल का दौरा किया। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला के एसपी बी. कृष्ण राव ने कहा, “अमलापुरम शहर के रावलचेरुवु में एक आवासीय इमारत में उस समय विस्फोट हुआ जब अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। 14 लोग घायल हो गए और उन्हें अमलापुरम क्षेत्र के अस्पताल ले जाया गया। दो मंजिला इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग