श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमरोहा: डबल मर्डर की घटना से मची सनसनी, पिता-पुत्री की गला रेतकर की गई हत्या

uttarpradesh | amroha | Katra Ghulam Ali mohalla | crime | father-daughter murder | double murder | shreshth bharat |

अमरोहा में डबल मर्डर की घटना से मची सनसनी से पूरा शहर कांप उठा है। घटना अमरोहा के कोतावली नगर इलाके के कटरा गुलाम अली मोहल्ले की है, जहां बीती रात एक पिता-पुत्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसी को भी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि ये दोनों कल का सूरज नहीं देख पाएंगे।

अज्ञात बदमाशों ने देर रात हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें घर के भीतर रखी अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला, घटना के गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची और हत्यारों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटाने की कोशिश की गई।

मौके पर इलाके के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा बताया गया है कि वारदात के समय घर में कारोबारी का बेटा और बहू मौजूद थे जो अपने बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे।

दरअसल, सराफ योगेश चंद अग्रवाल उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और सेवा भारती संस्था के नगर अध्यक्ष थे। वह समाजसेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में बेटा इशांक अग्रवाल, मृत बेटी सृष्टि और बहू मानसी अग्रवाल हैं।

घटना की जानकारी तब पता चली जब शनिवार की सुबह करीब छह बजे सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के साथी राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला उनकी घर की छत पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे। जिसके बाद उन्होने तुरंत पुलिस को खबर दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य