श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ मासूम बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी, एक फरार

POLICE ENCOUNTER | BANDAUN | CHILD MURDER | SHRESHTH BHARAT

Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आरोपियों का नाम साजिद और जावेद बताया गया है। हत्या करने वाले एक आरोपी का यूपी पुलिस ने मंगलवार देर रात एनकाउंटर कर दिया। दो मासूमों की हत्या के बाद इलाके में तनाव गो गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी की। घटना की सूचना के बाद बदायूं के डीएम मनोज कुमार और बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों बाद हालात पर काबू पा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साजिद और जावेद नाम के व्यक्तियों ने तीन नाबालिक बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले घर में गए और बच्चों की मां से पैसे उधार मांगे। जब पैसे नहीं मिले तो आरोपियों ने बच्चों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने साजिद नाम के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी की बताई जा रही है। मंडी पुलिस को से कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है।

देर रात साजिद अपनी दुकान के सामने वाले विनोद कुमार के घर में घुस गया। इसी वक्त साजिद ने विनोद की की पत्नी से 5 हजार रुपये की मांग की थी। बच्चों की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने घर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हूं और उसके ऊपर मेरी पार्लर की दुकान भी चलाती है। साजिद शाम को घर आया और साजिद ने संगीता ने 5 हजार रुपये मांगे थे और मैंने अपने पति से बात करते करके उसे पैसे दे दिए थे। उसके बाद साजिद ऊपर छत पर चला गया। छत पर दोनों बच्चें युवराज और आयुष थे।

बच्चों की दादी ने कहा कि साजिद ने पानी के लिए आवाज लगाई और हनी पानी लेकर ऊपर गया। उसके थोड़े देर बाद ही चीखने चिल्लानें की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चों की मां ऊपर गई तो देखा कि साजिद के हाथ में एक धारदार चाकू था और शाजिद खून से लथपथ होकर नीचे की तरफ आ रहा था।  

उत्तर प्रदेश डबल मर्डर मामले में मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज