Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लहसुन चुराने पर कर्मचारी को मिली मौत की सजा

2

मुंबई के बोरीवली में गुरुवार को अपने कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक 56 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।  दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा “बोरीवली के एक दुकानदार, 56 वर्षीय घनश्याम आगरी ने दुकान से लहसुन चुराने के लिए अपने कर्मचारी पंकज मंडल की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

मृतक पंकज मंडल करीब 7 महीने पहले काम की तलाश में मुंबई आया था और वह मुंबई के बोरीवली इलाके में एक किराना दुकान में काम करता था। बुधवार रात दुकान से लहसुन की एक बोरी चोरी हो गई। दुकानदार ने मंडल पर चोरी का आरोप लगाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह बोरीवली पुलिस कंट्रोल को फोन आया कि बोरीवली एमटीएनएल कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति मृत पड़ा है, मृतक की पहचान पंकज मंडल के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि जिस शख्स की मौत हुई है, उसे बोरीवली बाजार के एक कारोबारी ने बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने आरोपी कारोबारी घनश्याम आगरी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक प्याज और लहसुन चुराता था और वह उस पर नजर रखता था। बुधवार को जब उसने उसे लहसुन से भरा 20 किलो का बैग चुराते देखा तो उसे पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और फिर मौके से चला गया।
पुलिस आगे की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार