Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

न्याय के देवता शनि के उदय होने से 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

शनि का उदय

10 मार्च को न्याय के देवता शनि उदय हो चुके हैं, शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्त चल रहे थे लेकिन 10 मार्च से शनि कुंभ राशि में ही उदय हो गये है. आइए जानते हैं कि शनि के उदय से किन किन राशियों  वालों को क्या फायदा और नुकसान होता दिख रहा है.

1.मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना हितकारी रहेगा. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. वेतनभोगी जातकों के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा आपके प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है.

2.वृषभ राशि- वृष राशि वाले जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा. नये वाहन की खरीददारी हो सकती है. करियर में भी भाग्य आपका साथ देगा.

3.मिथुन राशि- इस राशि के लिए भी शनि अच्छा ही फल देगा. जातकों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

4.कर्क राशि- कर्क राशि वालो के लिए भी शनि का उदय अनुकूल रहेगा. जीवन में चल रही परेशानियों के दूर होने की उम्मीद है. परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

5.सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए शनि का उदय होना अत्यंत लाभकारी साबित होगा. आपको आर्थिक रूप से बहुत फायदा होगा. हालांकि आपकी सेहत खराब रह सकती है.

6.कन्या राशि- इस राशि वालों के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशी आने वाली है. इस दौरान उन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. आपको मनचाही सफलता मिल सकती है.

7.तुला राशि- इस राशि वाले जातकों को भी बहुत लाभ मिलने की उम्मीद है, साथ ही आपका विवाह भी इस समय तय हो सकता है.

8.वृश्चिक राशि- इस राशि वाले जातकों को भी धन लाभ होगा. अगर आपकी नौकरी नहीं लगी है तो इस समय आपकी नौकरी भी लग सकती है. अगर आपकी नौकरी पहले से लगी हुई है तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है.

9.धनु राशि- शनि उदय से धनु राशि के जातकों को समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है, अगर आप मेहनत करेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा.

10. मकर राशि- शनि का गोचर मकर राशि वाले जातकों के लिए फलदायी रहेगा, आपको धन लाभ भी हो सकता है. आपको नया व्यापार करना बहुत फायदा दे सकता है.

11.कुंभ राशि- शनि देव कुंभ राशि में ही अस्त थे, ऐसे में कुंभ राशि वाले जातकों को बहुत ही लाभ होगा. धन लाभ भी होगा व नये वाहन और नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं.

12.मीन राशि- मीन राशि के जातकों पर भी शनि का उदय होना सकारात्मक प्रभाव डालेगा. आपका भाग्य भी पूरी तरह से आपका साथ देगा.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident
पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 11 से ज्यादा घायल
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के दम पर 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
Varanasi Tantrik Murder Mystery
हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड... वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार