Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी कल वाराणसी से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त

वाराणसी से पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा...
PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment PM Modi will release IN Varanasi today READ HERE IN DETAIL

PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने पीएम किसान योजना की फाइल पर साइन किए थे। इस बीच पीएम मोदी कल यानि 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड से अधिक किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा।

दरअसल, पीएम मोदी कृषि सखी के रूप में कार्यरत 30,000 से अधिक को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे, जिसके तहत वो किसानों की मदद भी कर सके। इससे पहले पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की थी। इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी। अब तक इस योजना के तहत 16 किस्त किसानों को दी जा चुकी हैं। इसके अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद किसानों का उत्थान करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस

  1. पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें.
  3. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.
  4. इसके बाद स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा को दर्ज करें.
  5. सभी जानकारी को भरें और गेट डिटेल्स पर क्लिक करें.
  6. अब आपको स्क्रीन पर स्टेटस शो होगा.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही