श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA T20I Series: Hotstar या Star Sports पर नहीं, यहां फ्री में देखें सभी मैच

South Africa vs India 1st T20 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है।
team india

South Africa vs India 1st T20 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर से टी20 टीम की कप्तानी दी गई है।

इस सीरीज की शुरुआत 08 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकबेराह और तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन में होगा। वहीं, सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इस टी 20 सीरीज को फ्री में लाइव आप कहां देख सकेंगे। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देखने को नहीं मिलेंगे, बल्कि आप मैच को जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे।

भारतीय टीम इस दिग्गज के साथ जाएगी साउथ अफ्रीका, जानें कब होगा पहला मैच

बता दें कि इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी, जहां आप बिल्कुल फ्री में मैच देख सकेंगे। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर से भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं, लेकिन कई सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद भारतीय टीम युवाओं से भरी हुई है और टीम का हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान ,यश दयाल।

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरे और चौथा टी20ई), और ट्रिस्टन स्टब्स।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानें उनके खास रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना