Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय टीम इस दिग्गज के साथ जाएगी साउथ अफ्रीका, जानें कब होगा पहला मैच

IND Vs SA T20 Series 2024: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गवां चुकी है। इसके बाद भारतीय टीम का अगला दौरा दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ है।
surya kumar yadav

IND Vs SA T20 Series 2024: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गवां चुकी है। इसके बाद भारतीय टीम का अगला दौरा दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ चार टी 20 मैच खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है।

इस सीरीज की शुरुआत 08 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकबेराह और तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन में होगा। वहीं, सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के कोच

इस दौरे पर जाने के लिए गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्षम्ण टीम इंडिया के हेड कोच बनाया गया है। भारतीय टीम को 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया भी निकलना है, जिसकी वजह से टीम इंडिया की कमान लक्ष्मण को दी गई है। वहीं भारतीय टीम 10 नवंबर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए आस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें- भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने किया संन्यास का एलान

सीरीज का शेड्यूल

  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20- 08 नवंबर, डरबन
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20- 10 नवंबर, गकबेराह
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20- 13 नवंबर, सेंचुरियन
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20- 15 नवंबर, जोहान्सबर्ग

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान ,यश दयाल।

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेन्सन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरे और चौथा टी20ई), और ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानें उनके खास रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना