Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से 13 सितंबर को रिहा हो गए। इसके बाद आज वे  कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
Delhi CM Arvind Kejriwal

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से 13 सितंबर को रिहा हो गए। इसके बाद आज वे  कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और कई मंत्री भी मौजूद रहे।

वहीं, केजरीवाल ने रिहा होने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया अदा करने और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए जाऊंगा।”

शुक्रवार को जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी राष्ट्र विरोधी ताकतें हैं, जो देश को बांटने का काम कर रही हैं, मैं हमेशा उनके खिलाफ लड़ता रहूंगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के जीवन में कोई बड़ा मौका होता है, घर में कोई उपलक्ष्य हो या चुनाव का समय हो, वह हनुमान जी का आशीर्वाद लेने जाते हैं।’

बीजेपी पर हमला बोलते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘देश का संविधान मजबूत है। सरकार तो आती जाती रहती है।’ इससे पहले, उन्होंने कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जगहों पर 5 आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही