श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वैन चालक ने LKG क्लास की मासूम को किया Bad Touch, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bad Touch: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से क्लास LKG की बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी गायत्री पुरम के एक स्कूल में क्लास LKG में पढ़ती है।
Bad Touch

Bad Touch: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से क्लास LKG की बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी गायत्री पुरम के एक स्कूल में क्लास LKG में पढ़ती है। 29 अगस्त गुरुवार को बेटी जब स्कूल से घर आई तो चुप सी थी। बेटी ने खाना भी नहीं खाया। हमने पूछा तो बेटी ने बताया कि वैन वाले अंकल मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं और मुझे गलत तरीके से टच करते हैं।

बेटी की बात सुन कर परिवार वाले रह गए सन्न

पीड़िता बच्ची ने ये भी बताया कि सारे बच्चों को घर छोड़ने के बाद अंकल मेरे साथ गंदी हरकते करते हैं और धमकाया भी कि ये बात किसी को नहीं बताना। बेटी की बात सुन कर परिवार वाले सन्न रह गए। पीड़िता के परिवार वालों ने तुरंत इस मामले की शिकायत गुडंबा थाने में की।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने लोकभवन के कार्यक्रम में 1,300 करोड़ का प्रोत्साहन-लाभ बांटा

एक महीने से कर रहा था परेशान

साथ ही परिवार वालों ने ये भी बताया कि आरोपी बेटी को एक महीने से परेशान कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विमलेश वर्मा है। वह कल्याणपुर का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 52 साल है।

DCP उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि जिस वैन से पीड़िता और बाकी बच्चे स्कूल जाते हैं, वो वैन स्कूल से नहीं चलती, बल्कि ये वैन प्राइवेट है। पीड़िता की उम्र 6 साल है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- वरुण धवन अपनी भतीजी अंजिनी की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ के ट्रेलर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज