श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

India vs Bangladesh T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी 19 सितंबर से एक-दूसरे से टकराएंगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश सीरीज में भारतीय युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
India vs Bangladesh T20 Series

India vs Bangladesh T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी 19 सितंबर से एक-दूसरे से टकराएंगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश सीरीज में भारतीय युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं उनमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला था।

बता दें कि श्रीलंका दौरे पर भारत ने टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी, जिसमें रोहित शर्मा के संन्यास के बाद पहली बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई थी। ऐसे में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरु होने वाली सीरीज में अपनी लय कायम रखना चाहेगी।

ईशान किशन

बुची बाबू टूर्नामेंट में हाल में ही 10 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ शतक जड़ने वाले ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की पहली पसंद हो सकते हैं। ईशान अब तक भारत के लिए 32 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 796 रन बनाए हैं। हालांकि ईशान को ऋषभ पंत व संजू सैमसन टक्कर देते नजर आएंगे।

बांग्लादेश में नहीं, इस देश में होगा महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन, ICC ने किया एलान

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने बीते आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज कई कमाल की पारियां खेली थी। उन्हें जब जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला, तब अभिषेक शर्मा ने शानदार तूफानी शतक जड़ा।

भारत के लिए 5 टी20 मैच में 174 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं। श्रीलंका सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के ना खेलने पर अभिषेक को मौका मिल सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ तकनीकी रुप से परिपक्व बल्लेबाज हैं। हालांकि, उन्हें बीते श्रीलंका सीरीज के दौरान भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ता उनकी ओर रुख कर सकते हैं।

ऋतुराज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 23 टी20 मैचों में 633 रन बनाए हैं।

19 सितंबर से बिजी रहेगी टीम इंडिया, 5 महीने में खेलेगी 21 मैच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य