Champai Soren: चुनावी राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह झारखंड में भी सियासी हलचल बहुत तेज है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर बीजेपी का ‘मिशन लोटस’ फिलहाल फेल हो गया है। खबरें थीं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मिलेंगे और बीजेपी ज्वाइन करेंगे.. लेकिन खुद चंपई सोरेन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। वे दिल्ली आए और वापस रांची चले गए.. उन्होंने कहा मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है। क्या है इसकी वजह ..आइए जानते हैं।
