श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Womens T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की हार से भारतीय टीम को तगड़ा झटका, बाहर हुआ भारत

टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। पहले मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को 58 रनों से मात दी थी।
Womens T20 World Cup 2024

Womens T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोमवार को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रनों से करारी शिकस्त दी।

इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय टीम का भी सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया है। दोनों टीमें एक साथ ग्रुप स्टेज से टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। पहले मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को 58 रनों से मात दी थी।

श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस को सितंबर 2024 के लिए चुना गया ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

इसके बाद टीम इंडिया ने अपने अगले मैच (Womens T20 World Cup 2024) में पाकिस्तान को 10 विकेट से और श्रीलंका को 82 रनों से हराया था। ऐसा लग रहा था कि हरमनप्रीत कौर की टीम आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

लेकिन चौथे मैच में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद ही तय हो गया था कि भारतीय टीम शायद एक बार फिर फाइनल खेलने से चूक जाएगी और न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान के हारते ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

कप्तान स्टोक्स की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी, क्रिस वोक्स की ली जगह


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sharad Purnima 2024
शरद पूर्णिमा के दिन इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, दूर होंगे कष्ट
Lucknow PGI News
लखनऊ PGI के रेजीडेंट डॉक्टरों ने काम किया बंद, हड़ताल से मरीज हलकान
Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
Jharkhand Assembly Election 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग
congress
महाराष्ट्र में 11 पर्यवेक्षक करेंगे कांग्रेस का बेड़ापार? बघेल-पायलट भी शामिल
ind vs nz
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल