Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज से बदल रहे हैं टैक्स से जुड़े नियम, जानिए आपके फायदे की बात

tax | finance | tax slab | shreshth bharat

आज 1 अप्रैल है और आज से शुरू हो रहा है नया वित्त वर्ष। नए वित्त वर्ष की शुरुआत पर्सनल फाइनेंस के हिसाब से बहुत मायने रखती है। क्योंकि इनकम टैक्स से जुड़े ज्यादातर प्रस्ताव इसी दिन से लागू होते हैं। तो आज से भी टैक्स की दरों में कई नियम बदल रहे हैं। अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था के हिसाब से टैक्स भरते हैं तो यह जाना जरूरी है कि एक अप्रैल 2024 से नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट किया जा चुका है। इसका मतलब यह है कि आपको हर साल टैक्स स्लैब का चुनाव करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आप अपने आप ही पुरानी कर व्यवस्था में शिफ्ट हो जाएंगे। नई व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं जिसमें 7 लाक तक की कमाई को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

नई योजना से कर में मिलेगी भारी छूट

अगर आप नौकरी करते हैं और आप 2024-25 में नई कर व्यवस्था का चुनाव करते हैं तो आप अतिरिक्त 50000 के स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं। इससे आपकी 7.5 लाख तक की आय कर मुक्त हो जाएगी। आपको जानकारी दे दें 50 हजार की छूट पुराने टैक्स स्लैब में ही मिलती थी।

नई कर व्यवस्था में क्या है बदलाव

नई कर व्यवस्था के तहत मूल छूट सीमा को ढाई लाख से बढ़कर तीन लाख किया गया है। इसके अतिरिक्त आयकर कानून 1961 की धारा 87 ए के तहत छूट को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि नई व्यवस्था के अनुसार सात लाख तक की कर योग्य आय वाले व्यक्तियों को टैक्स नहीं देना होगा। क्योंकि वे पूर्ण कर छूट के पात्र हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग