Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Electoral Bonds: पीएम मोदी बोले जो इसके खिलाफ नाच रहे हैं वह पछताएंगे

PM NARENDRA MODI | ELECTORAL BONDS | BJP | TAMILNADU | SHRESHTH BHARAT

Electoral Bonds: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार चुनावी बांड मामले पर बोले। इस मामले पर पहली बार बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं उन विद्वानों से जो साल 2014 से पहले जितने भी चुनाव हुए, उसमें पैसा तो खर्च हुआ ही होगा तो कौन सी ऐसी एजेंसी है जो बता पाए कि पैसा कहां से आया? कहां गया? मोदी ने चुनावी बॉन्ड बनाया। इसके कारण आज आप ढूंढ पा रहे हो कि बॉन्ड किसने लिया और किसे दिया।

तमिलनाडु के एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी बांड के बारे में अपनी बात रखी। एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों को मिले पैसे का कोई हिसाब नहीं मिलता था। मुझे बताइए ऐसा क्या हुआ है जिसे यह माना जाए कि मेरी सरकार के लिए झटका है मैं पक्का मानता हूं कि जो लोग इसको लेकर नाच रहे हैं वह पछताने वाले हैं।

क्या है चुनावी बॉन्ड

आपको बता दें चुनावी बांड एक तरह का वचन पत्र है इसकी खरीदारी भारतीय स्टेट बैंक की चुनिंदा शाखों पर किसी भी भारतीय नागरिक या कंपनी के द्वारा की जा सकती है यह बंद नागरिक या कॉर्पोरेट कंपनियों की ओर से अपनी पसंद के किसी भी राजनीतिक दल को दान दें सकता है। चुनावी बांड को फाइनेंशियल बिल 2017 के साथ पेश किया गया था 29 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने चुनावी बांड योजना को 2018 को अनुचित किया था उसी दिन से इसकी शुरुआत हुई थी।

इस योजना पर विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। हाल ही में इस पर सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि पैसा किसने दिया और किसको दिया, जिसके बाद से विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग