Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना को दी नसीहत, ‘भारत में बैठकर…’

Mohammad Yunus on Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार बनाई थी। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना पर जमकर हमला बोला है।
Mohammad Yunus on Sheikh Hasina

Mohammad Yunus on Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार बनाई थी। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना पर जमकर हमला बोला है।

मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि जिस प्रकार से भारत में बैठकर हसीना टिप्पणी कर रही हैं, वह बिलकुल भी उचित नहीं है। जब तक ढाका उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध नहीं करता है, जब तक उन्हें चुप ही रहना चाहिए, जिसकी वजह से दोनों देशों संबधों में सहजता बनी रहे। उन्होंने भारत से भी इसका अनुरोध किया है कि वह हसीना को चुप रहने के लिए कहे।

मोहम्मद यूनुस ने कहा, ‘‘अगर भारत हसीना को तब तक अपने पास रखना चाहता है, जब तक बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस नहीं बुला ले, तो शर्त यह होगी कि उन्हें हसीना को चुप रखना होगा।’’

देश शेख हसीना के बिना अफगानिस्तान के समान- यूनुस खान

ढाका में अपने आधिकारिक आवास पर साक्षात्कार में यूनुस ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है, लेकिन नई दिल्ली को ‘‘उस विमर्श से आगे बढ़ना चाहिए, जो अवामी लीग को छोड़कर शेष अन्य राजनीतिक दलों को इस्लामिक के रूप में चित्रित करता है और यह कि देश शेख हसीना के बिना अफगानिस्तान के समान हो जाएगा।’’

यूनुस ने कहा, ‘‘भारत में कोई भी उनके रुख से सही नहीं है। वह इस समय भारत में हैं और ऐसे बयान दे रही हैं, जोकि समस्या पैदा करते हैं। अगर वह शांत रहती, तो हम इसे भूल जाते, लेकिन भारत में बैठकर वह बोल रही हैं और निर्देश दे रही हैं। यह किसी को रास नहीं आ रहा।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में आशा व्यक्त की थी कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो जाएगी और कहा कि 1.4 अरब भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का भारत से खत्म होगा नामोनिशान, आज होगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग