Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक महिला को लेकर भिड़े रूस और अमेरिका, वजह जान हो जाएंगे हैरान

women | ameria | russia | Gordon D. Black | shreshth bharat

रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में पुलिस ने एक महिला के यहां चोर के संदेह में अमेरिकी सैनिक गॉर्डन डी. ब्लैक को गिरफ्तार किया है। महिला उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

रूस के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गॉर्डन डी. ब्लैक शहर के एक होटल में 32 साल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा हुआ था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी, जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी अमेरिकी सैनिक है।

दक्षिण कोरिया में हुई थी मुलाकात

मंत्रालय ने कहा कि महिला रूस की है। अमेरिकी सैनिक और इस महिला की मुलाकात दक्षिण कोरिया में हुई थी। उस समय सैनिक की पोस्टिंग कोरिया में थी। दोनों की मुलाकात प्रेम में बदल गई। जब वह कोरिया से अपने शहर व्लादिवोस्तोक लौटी तो दोनों ऑनलाइन एक- दूसरे के संपर्क में रहे।

ब्लैक 2 मई से हैं गिरफ्तार


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लैक महिला से मिलने के लिए रूस गए थे। वह अपने आधिकारिक काम से नहीं गए थे। वह इस समय दक्षिण कोरिया में तैनात हैं। ब्लैक ने यह यात्रा अपने बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति से की है।
ब्लैक की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2 मई, 2024 को रूस के व्लादिवोस्तोक में रूसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद रूस ने अमेरिकी विदेश विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सेना ब्लैक की गिरफ्तारी की जानकारी उनके परिवार को दी। ब्लैक को प्रीट्रायल कारावास में रखा जा रहा है।

मां को पता थी रूस जाने की वजह


ब्लैक की गिरफ्तारी पर उनकी मां मेलोडी जोन्स ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रूस गया था। उन्होंने बताया कि ब्लैक दो सप्ताह की छुट्टी लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रूस गया था। जोन्स ने कहा कि मैंने रूस जाने से पहले ब्लैक से बात की थी। मैंने उससे कहा था कि मुझे उसका रूस जाना बहुत बुरा लग रहा है, लेकिन फिर भी वह चला गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लैक को 2 जुलाई तक हिरासत में रखा जाएगा। आगे जाकर इस फैसले को बदला जा सकता है। फिलहाल, ब्लैक को 2 जुलाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज