श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

UP में बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड, CM योगी करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश की सरकार एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड होगा। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
UP| CM Yogi Adityanath| Shreshth Bharat

UP: उत्तर प्रदेश की सरकार एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड होगा। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वो अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ ही इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाला है। इस अभियान की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लगाए गए पौधे ठीक रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए।

इसपर सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

महाकुंभ 2025: अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में बनेंगे भक्तों के लिए होम-स्टे

सीएम योगी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लेंगे हिस्सा

इस अभियान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हिस्सा लेंगे। वो प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वो वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। फिर वो मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से बात-चीत भी करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !