श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP Budget 2025: मोहन सरकार आज पेश करेगी 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी। यह बजट 4 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है, जिसमें सभी वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी।
MP Budget 2025

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी। यह बजट 4 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है, जिसमें सभी वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन के सामने बजट पेश करेंगे, लेकिन विपक्ष पिछले दो दिनों से लगातार विरोध कर रहा है।

सरकार की उम्मीदें

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा यह बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में सरकार किसान, व्यापारी, उद्योगपति और आम लोगों की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आकर्षक योजनाओं का ध्यान रख सकती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट तरुण खंडेलवाल के मुताबिक जिस तरीके से मध्य प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, उसी तरीके से बजट की राशि भी लगातार बढ़ती जा रही है।

विपक्ष की तैयारी

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार के बजट को का विरोध करने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। दो दिनों से विधानसभा में विधायकों द्वारा अलग-अलग प्रकार से प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के विधायक पहले दिन मुंह पर काला मुखौटा पहनकर पहुंचे थे, जबकि दूसरे दिन उन्होंने गले में सांप लटकाया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक हमनें सरकार को 15 महीने का वक्त दिया लेकिन सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। बजट को लेकर भी हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार आम लोगों का ध्यान रखेगी। यदि ऐसा नहीं होता तो विपक्ष का काम ही विरोध करना है। हमारे विधायक सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।

बजट की उम्मीदें

मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार के दूसरे बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और उनके लिए नए अवसर प्रदान करेगी। सरकार को भी उम्मीद है कि उनका बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और राज्य के विकास में मदद करेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले