श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP के इंदौर में निर्भया दिवस पर 17 हजार से अधिक लड़कियों को मिली सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

15

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 17 हजार से अधिक स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों ने निर्भया दिवस पर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ली। सामाजिक संस्था ज्वाला द्वारा शनिवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में चल रहे सभी स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं को स्टेडियम में बुलाया गया था और आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षकों को भी बुलाया गया था।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने बच्चों को आत्मरक्षा की शपथ दिलाई। JWALA संस्था की अध्यक्ष डॉ दिव्या गुप्ता ने कहा ”आज यहां 17,800 लड़कियों ने एक साथ आत्मरक्षा के गुण सीखे। इससे पहले आगरा शहर में 7 हजार बच्चों का रिकॉर्ड बना था। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने इसे इंदौर में एक समय में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों की सबसे बड़ी संख्या मानते हुए प्रमाण पत्र दिया है।”

गौरतलब है कि निर्भया मामला 16 दिसंबर 2012 की रात को राष्ट्रीय राजधानी में एक किशोर सहित छह लोगों द्वारा चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा के साथ क्रूर सामूहिक बलात्कार और हत्या से संबंधित है। कुछ दिन बाद महिला की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। खासकर दिल्ली में जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने लगे जिसका नाम बदलकर ‘निर्भया’ कर दिया गया। इसने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके परिणामस्वरूप बलात्कार और यौन उत्पीड़न के अन्य रूपों से संबंधित कानूनों को और अधिक कठोर बना दिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी